शनिवार, ८ जून, २०१३

एहसास

कोई इजहार करे, कोई इनकार करे 
हम तो ऐतबार करके सिर्फ इंतजार करे ...

कोई देता है वासता, कोई रोके है रास्ता,
महफिले शमको है कोई पिंजड़े में फास्ता ..
हम उनकी राहों में गुलशने बहार करे… 
जुदाई में उनके सायेसे खाबोमे में दीदार करे ...

न रंजिश इनकार की ... न है कोशिश इजहार की ...
दिल ये आबाद है ... सिर्फ खुशबु तेरे प्यार की ...
न  घुटन की सांस  है ...  ना मिलन की आस  है ...
इस दिल की दुहाई सिर्फ तेरा एहसास है ...

तलाश

इक तू है या तेरा अहसास है,
जाने क्या मेरे पास है,
तू न था तो था खोया खोया ,
तू है फिरभी कैसी  तलाश है ....

खुदा जो ढूँडने चला मै,
तो सच्चाई है मिली ...
तुझको ढूँडने चला तो बेवफाई है मिली ...
खुद को ढूंडा  तुझमें तो तन्हाई है मिली ... 
तुझको ढूंडा  खुदमे तो परछाई  है मिली  ....

अँधेरा है चाँदका, उजाला है रात का,
तेरी बातोंकी ख़ामोशी और, मेरी खामोशी की बात का  ....